Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे सात देशों के नेता

New Delhi: दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सात देशों के नेता भारत पहुंच चुके हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी समारोह के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। पड़ोसी देश बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना और सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफीफ भी शनिवार को दिल्ली पहुंचे। पिछले साल 17 नवंबर को मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू की ये पहली भारत यात्रा है।