मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर शुक्रवार को लठमार होली का आयोजन किया गया। जिसमें सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक होली का जश्न मनाया गया।
जन्मभूमि परिसर में कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाया। लोकगीत, चरकुला नृत्य और फूलों की होली इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण थे।
बृज में लठमार होली कई वर्षों से चली आ रही परंपरा का जश्न है। जिसमें महिलाएं मजाक में पुरुषों को लाठियों या डंडों से पीटती हैं जबकि पुरुष ढाल के जरिए अपना बचाव करते हैं। कृष्ण जन्मभूमि पर हर साल होली का उत्सव भव्यता और दिव्यता का अनुभव कराता है जिसे देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और इन अद्भुत तस्वीरों को अपने साथ सहेज कर ले जाते हैं।
मथुरा में लठमार होली का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने जमकर उड़ाया गुलाल
You may also like
CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख आवेदन, नए सिस्टम को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स.
ईरान के कब्जे वाले जहाज को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया, भारतीय नाविक सुरक्षित.
'सनातन धर्म में जाति का कोई स्थान नहीं', संत संसद में बोले जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज.
Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटा.