Breaking News

कमल हासन चिनाव प्रचार में उतरे तो जुटे लाखों प्रशंसक

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का काम पूरा होते ही साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। तीन दिन पहले ही उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कझगम के अध्यक्ष एम के स्टालिन से मुलाकात की और बीती रात पार्टी के पक्ष में चुनावी रैलियां भी शुरू कर दी हैं। कमल हासन अपनी फिल्मों के जरिये भी राजनीति पर सामयिक टिप्पणियां करते रहे हैं और बीती रात उनकी रैली में उमड़ी उनके प्रशंसकों की भीड़ की चर्चाएं मुंबई तक पहुंच रही हैं।