Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

कोविड-19 की चपेट में आए कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे और 'बिग बॉस 14' के पूर्व प्रतियोगी जान कुमार सानू कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जान कुमार सानू ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। वीडियो में वह अस्पताल के कमरे में नजर आए और अपने अंदाज में मजाक करते हुए अस्पताल के कपड़ों का "फिट चेक" भी कराया।

वीडियो पर उन्होंने लिखा, "Fit Check – Wearing my favourite designer: Kokilaben. Checked in for: COVID from Wuhan." वहीं, कैप्शन में उन्होंने लिखा, "China se aaya mera dost" (चीन से आया मेरा दोस्त), जिससे उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी।

उनकी पोस्ट सामने आने के बाद प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जान कुमार सानू, बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक कुमार सानू के बेटे हैं। उन्होंने भी अपने पिता की तरह संगीत की दुनिया में पहचान बनाई है और अक्सर अपने गानों व निजी जीवन से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। जान को टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लेने के बाद देशभर में व्यापक पहचान मिली थी।