Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

Kerala: कोट्टायम में भारी बारिश, तेज हवाओं से यातायात बाधित, संपत्तियों को नुकसान

केरल के कोट्टायम में भारी बारिश के कारण शनिवार को सड़कों पर लंबा ट्रैफिक लग गया। भारी बारिश के कारण करीब 10 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कोट्टायम में कल रात से 77 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के अलावा तेज हवाओ के कारण कोल्लाड, परक्कल कदवु, चुंगम, थिरुवथुक्कल में कई पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से मंगनम की रहने वाली कोइक्कल पार्वती नाम की एक नर्स घायल हो गई।

पेड़ों के टूटने से इलाकों की बिजली भी बाधित हुई क्योंकि कंजीकुझी, एरायिलकादवु, इरानजाल, पुथेट्टू, मन्नंथरा, पुलिकाचिरा-रबरबोर्ड सेक्शन, शास्त्री रोड, रेलवे गुड्स शेड, ईस्ट इलेक्ट्रिसिटी सेक्शन और कोशामट्टम चौराहे के पास कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।

मरियापल्ली कुरीशिंगल, परपदम, मुंजनट्टू, पुलिनकल, पुथनपुरा, पोलाचिरा, चिंगवनम और परम्बिल सहित कई इलाकों में लगभग 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ मकान पूरी तरह से ढह गए। कोट्टायम शहर में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा और कुमारकोम में हवा की गति 47 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आईएमडी ने रविवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि केरल के कई इलाकों में 26 मार्च तक गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।