पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। आज शोक प्रस्ताव के बाद सदन को अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। 10 जून को विधानसभा में सेना के सम्मान में एक विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी भी उपस्थित रह सकती हैं। स्पीकर विमान बनर्जी एक विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे। 2 घंटा तक चर्चा होगी। इसमें पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे पर सटीक हवाई हमलों के लिए सशस्त्र बलों की तारीफ की जाएगी। इसके साथ ही प्रस्ताव में पहलगाम में हुए आंतकी हमले की भी निंदा की जाएगी जहां आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से 3 लोग बंगाल के थे। वहीं 11 और 12 जून को दो अलग अलग मोशन पेश होंगे। गंगा कटाव औल पानी की समस्या पर चर्चा के लिए दो प्रस्ताव आएंगे। स्पीकर विमान बनर्जी ने पहले ही कहा है कि यह मानसून का सत्र बेहद ही अहम है। कई अहम बिल पेश होंगे। उन्होंने विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों से सदन को शांतिपूर्ण चलने देने लिए आह्वान किया है।
Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू
You may also like
पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में, गुजरात के कुछ हिस्सों में 19 मई के बाद राहत के आसार.
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.