खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम को कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इंडिगो की फ्लाइट 6E6917 (कोलकाता-पटना) को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर शाम करीब 5:00 से 5:15 बजे के बीच उतरना था, लेकिन खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियातन उड़ान को बीच रास्ते से लखनऊ भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट ने शाम करीब 5:15 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।
खराब मौसम के कारण कोलकाता-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
You may also like
Rani Lakshmibai Jayanti 2026: 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी', जानिए झांसी की रानी की पूरी कहानी.
दिल्ली को रेलवे विकास के लिए मिले 2,711 करोड़ रुपये, 13 स्टेशनों का होगा कायाकल्प.
दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AQI 286 पर पहुंचा; AIIMS समेत कई इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब.
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति.