Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

Kia Syros के लॉन्‍च से पहले दिखी झलक, जारी हुआ नया टीजर

Kia Syros SUV launch: भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इसी को देखते हुए वाहन निर्माता भी लगातार अपने वाहनों को अपडेट करते रहते हैं। कई वाहनों को अपडेट करने के साथ ही नए वाहनों को भी इस सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाता है। अब साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia भी नई Compact SUV को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्‍च से पहले नई एसयूवी का एक और टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। नए टीजर में किस तरह की जानकारी सामने आई है, इसे कब तक लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जारी हुआ नया टीजर
Kia Syros के लॉन्‍च से पहले एक और टीजर को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए नए टीजर में पैनोरमिक सनरूफ के साथ ही इंटीरियर (Kia Syros interior details) की भी जानकारी मिल रही है।

ये मिली जानकारी 
10 दिसंबर को जारी हुए टीजर में स्‍टार्ट/स्‍टॉप बटन, इलेक्‍ट्रिक पार्किंग ब्रेक, पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, ब्‍लू एंबिएंट लाइट, स्‍टेयरिंग पर ड्राइविंग मोड्स, टैरेन मोड्स जैसे फीचर्स के साथ ब्‍लैक इंटीरियर की जानकारी मिल रही है।

पहले भी जारी हुए हैं टीजर
कंपनी की ओर से पहले भी इसके नए टीजर जारी किया गया है। इसमें एसयूवी की मामूली झलक को दिखाया गया है। इसके मुताबिक एसयूवी के फ्रंट को हाल में लॉन्‍च की गई Kia Carnival और EV9 की तरह रखा गया है। साथ ही इसमें भी कार्निवल की तरह हेडलाइट्स को रखा गया है। एलईडी लाइट्स के साथ ही एलईडी डीआरएल भी नई एसयूवी में मिलेंगी। बोनट के सेंटर में किआ का लोगो दिया गया है।

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
किआ की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी और एमपीवी में काफी बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। ऐसे में कंपनी की नई एसयूवी को भी काफी प्रीमियम लुक के साथ बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। उम्‍मीद की जा रही है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ ही इंटीरियर को सिंगल टोन में रखा जा सकता है। जिसमें एंबिएंट लाइट्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, एयर प्‍यूरीफायर, ऑटो एसी, एबीएस, छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

Kia Syros SUV launch
कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर नई एसयूवी को भारतीय बाजार में 19 दिसंबर 2024 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।