Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

खरगे ने उठाया राहुल की सुरक्षा का मुद्दा

कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा पर जमकर सियासत भी हो रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर टकराव हो रहा है.मंगलवार को गुवाहाटी के शहरी इलाके में कांग्रेस को रैली की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. पुलिस ने भी उन पर बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री का आरोप है कि लोगों को उकसाने और यात्रा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाया है.