Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

केरल: सबरीमाला मंदिर आज मकरविलक्कू पर्व के लिए खुलेगा

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में आज मकरविलक्कू पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भगवान अयप्पा को समर्पित यह पर्व सबरीमाला मंदिर के वार्षिक पूजा काल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मकरविलक्कू के दौरान मंदिर के ‘मकरज्योति’ दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु सबरीमाला पहुंचते हैं।

मकरसंक्रमण के अवसर पर मंदिर के पट आज विशेष पूजा-अर्चना के साथ खोले जाएंगे। देवस्वम बोर्ड और राज्य प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चिकित्सा सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। तीर्थ मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु मकरज्योति के दिव्य दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर भगवान अयप्पा के दर्शन और प्रार्थना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।