Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

केरल: कोच्चि में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में चोरी, आरोप दो भाई गिरफ्तार

केरल पुलिस ने कोच्चि के एडापल्ली में एक ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े हुई कथित चोरी के सिलसिले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये घटना सोमवार को हुई थी और सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक हेलमेट पहनकर दुकान में घुसा और अकेली महिला दुकानदार पर पेपर स्प्रे छिड़ककर अलमीरा पर रखे एक गहने को लेकर भाग गया। सीसीटीवी की तस्वीरों में दुकानदार मदद के लिए चिल्लाती हुई दिखी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गलती से असली सोना समझकर मॉडल के तौर पर रखा हुआ रोल्ड गोल्ड का गहना उठा लिया। आरोपियों की पहचान मलप्पुरम जिले के निलंबूर के रहने वाले थॉमस और मैथ्यू के रूप में हुई है। एक भाई दुकान के अंदर गया, जबकि दूसरा बाहर दोपहिया वाहन पर इंतजार कर रहा था। भागने के दौरान, कथित तौर पर उनका दोपहिया वाहन एक दूसरे वाहन से टकरा गया, जिसके बाद एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया गया।