Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

केजरीवाल को मिली जमानत ,सुप्रीम कोर्ट बड़ी टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद को जमानत दे दी है. केजरीवाल को जमानत देते वक्त जस्टिस भुइयां ने सीबीआई को लेकर बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की छवि से मुक्त होना चाहिए. भुइयां ने कहा कि सीबीआई को दिखाना होगा, वो पिंजरे में बंद तोता नहीं है. वह इससे मुक्त है.

जस्टिस भुइयां ने ये भी कहा कि ये धारणा बदले कि निष्पक्ष जांच नहीं हुई. बेल पर जस्टिस भुइंया ने तो सहमति जताई लेकिन CBI की गिरफ्तारी पर उन्होंने सवाल उठा दिया. यह सवाल उन्होंने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर उठाया. जस्टिस भुइयां ने कहा कि सीबीआई एक प्राथमिक जांच एजेंसी है. ऐसा कोई संकेत नहीं जाना चाहिए कि जांच ठीक से नहीं की गई. सीबीआई की पिंजरे में बंद तोता वाली छवि बदले.