Breaking News

करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत को पुलिस ने हिरासत में लिया

परषोत्तम रूपाला के बयान के बाद गुजरात में क्षत्रिय समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी बीच आज यानी 9 अप्रैल को करणी सेना के राज शेखावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राज शेखावत को अहमदाबाद एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है. शेखावत ने गांधीनगर में भाजपा के गुजरात मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था.