Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

वायरल अश्लील वीडियो के बाद कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव सस्पेंड

कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। उनके कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया। वहीं, रामचंद्र ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

वीडियो कांड के बाद रामचंद्र कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से भी मिलने पहुंचे थे, मगर दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान रामचंद्र ने कहा, "ये पूरी तरह से मनगढ़ंत है और ये वीडियो पूरी तरह से फेक है।" बता दें कि रामचंद्र राव राज्य के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) थे। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जिसमें वो अपने कार्यालय में महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में वह वर्दी पहने हुए अपनी कुर्सी पर बैठकर महिला के साथ आपत्तिजनक आचरण करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह सूट पहने हुए हैं और उनके कक्ष में भारतीय ध्वज तिरंगा एवं पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए हैं और करीब एक साल पुराने बताए जा रहे हैं। रामचंद्र राव पहली बार विवादों में नहीं हैं। वो जेल में बंद रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या को मार्च 2025 में सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रान्या पर आरोप है कि उन्होंने पिता के पद का फायदा उठाकर प्रोटोकॉल का गलत फायदा उठाया है।