Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

कर्नाटक सीएम ने की मोदी सरकार की आलोचना, कहा- 11 साल के शासन में वे 'शून्य अंक' की हकदार हैं

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया और कहा कि वो केंद्र सरकार को ‘‘शून्य अंक’’ देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सरकार केवल ‘‘प्रचार’’ के दम पर टिकी हुई है। कांग्रेस नेता की ये टिप्पणी प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने के मद्देनजर आई है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर मोदी को 11 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी सरकार केवल प्रचार पर निर्भर है और इसी पर टिकी हुई है। 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘नोटबंदी से किसे फायदा हुआ? उन्होंने (मोदी) कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, क्या हुआ? उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया था, उसका क्या हुआ? अगर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा था, तो किसानों ने एक साल तक प्रदर्शन क्यों किया?’’ सिद्धरमैया ने वादे पूरे न करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा, कि मोदी सरकार ने अपने अधिकतर वादे पूरे नहीं किए हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया उनका (मोदी सरकार) खूब प्रचार करती है। जब हमारी सरकार ने गारंटी योजनाओं की घोषणा की, तो उन्होंने (बीजेपी) दावा किया कि इसे लागू नहीं किया जा सकता और राज्य सरकार दिवालिया हो जाएगी। लेकिन उन्होंने उन्हीं योजनाओं की नकल की और उन्हें राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लागू किया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब हम बीजेपी से कर्नाटक के लिए न्याय की मांग करने को कहते हैं, तो वे चुप रहते हैं। इसके बजाय, वे झूठा प्रचार करना जारी रखते हैं।’’