Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

अजय देवगन के 57वें जन्मदिन पर करीना कपूर का खास मैसेज, ‘सिंघम’ को दी शुभकामनाएं

अजय देवगन के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि वह 57 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच उनकी लंबे समय की को-स्टार करीना कपूर खान ने भी खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। करीना ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ के पॉपुलर गाने ‘आता माझी सटकली’ का ब्लैक एंड व्हाइट क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सिंघम! बिग लव एंड बिग हग ऑलवेज @ajaydevgn।”

अजय देवगन और करीना कपूर कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें ‘ओमकारा’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘सत्याग्रह’ शामिल हैं। दोनों हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे, जिसमें करीना ने अजय देवगन की पत्नी अवनी सिंघम का किरदार निभाया था। तीन दशकों से ज्यादा लंबे करियर में अजय देवगन ने ‘जख्म’, ‘कंपनी’ और ‘ओमकारा’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार शामिल हैं।