Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

कंगना रनौत ने सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर में किए दर्शन, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर में दर्शन किए। कंगना ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किए। मंदिर दर्शन के लिए कंगना पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल-नारंगी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी के मैचिंग पल्लू से उन्होंने अपना सिर ढका हुआ था। बालों के जूड़े में गजरा और कानों में झुमके उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे।

कंगना का यह मंदिर दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब वह अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ फिल्मी करियर भी संभाल रही हैं। फिल्मों की बात करें तो कंगना हाल ही में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर रानी के किरदार में नजर आएंगी। कंगना ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्वीन’ में रानी मेहरा का किरदार निभाया था।

‘क्वीन’ का निर्देशन विकास बहल ने किया था। फिल्म की कहानी दिल्ली की रहने वाली एक सीधी-सादी लड़की रानी मेहरा की थी, जिसकी शादी से कुछ समय पहले उसका मंगेतर शादी तोड़ देता है। इसके बाद रानी अकेले ही अपने हनीमून पर यूरोप चली जाती है। यूरोप की यात्रा के दौरान रानी का आत्मविश्वास बढ़ता है। वह खुद को पहचानती है, अपनी आजादी को समझती है और जिंदगी को अपने तरीके से जीना सीखती है।

फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव, लिसा हेडन, मिश बोयको और जेफरी हो नजर आए थे। फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने किया था, जबकि इसका संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया था। कंगना को हाल ही में राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ (2025) और 2008 के मुंबई हमलों पर आधारित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में भी देखा गया है।