Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

चौथे दिन जूनियर NTR की फिल्म का खेल हुआ खल्लास

जूनियर NTR की फिल्म Devara ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग ली. माना जा रहा था कि आगे के दिनों में ये और ज़्यादा पैसा कमाएगी. पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक बिजनेस कर नहीं सकी. फिल्म ने भारत में पहले दिन 82 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया, और इसके अगले दिन फर्स्ट डे कलेक्शन का आधा भी नहीं कमा पाई. इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए फिल्म ने सोमवार को भी कुछ खास बिजनेस किया नहीं है. इसका कलेक्शन 12 करोड़ से कुछ ज्यादा रहा. सीधे शब्दों में कहें, तो ‘देवरा’ मंडे टेस्ट में फेल हो गई है.

‘देवरा’ को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने इसमें 173 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है. इस कुल कमाई का आधा पैसा तो फिल्म ने पहले दिन ही कमा लिया था. उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमे हो गई. 82.5 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधेमुंह गिरी, जबकि दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ इसका उल्टा होता है.