Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

आडवाणी से द्वंद में गई थी जोशी की अध्यक्षता

1990 में जब भारतीय जनता पार्टी शिखर पर जा रही थी और पार्टी के भीतर अटल-आडवाणी का दबदबा कायम हो गया था, तब बीजेपी के शीर्ष पद पर एक ऐसे नेता का उदय होता है, जिसे आडवाणी और अटल के मुकाबले संगठन का तजुर्बा नहीं था. इस नेता का नाम था- मुरली मनोहर जोशी.

साइंस के प्रोफेसर रहे मुरली मनोहर जोशी 1991 में बीजेपी के अध्यक्ष बने थे. वे 1993 तक इस पद पर रहे. सियासी गलियारों में जोशी को अटल-आडवाणी के साथ त्रिदेव की उपाधि दी गई थी.