Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

झारखंड: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की मौत, पिता ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

झारखंड में सिपाही पद के लिए भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट के दौरान जान गंवाने वाले रोहित सिंह के परिवार ने इलाज में लापरवाही की बात कही है। रोहित के पिता का कहना कि अगर इलाज सही समय पर हो जाता तो आज उनका बेटा उनके साथ होता। प्रशासन की लापरवाही की वजह से आज हमने अपना बेटा खो दिया। 

वहीं रोहित की मां का कहना कि उनकी बहू को नौकरी दी जाए ताकि घर परिवार चलाया जा सके। 22 अगस्त को शुरू हुआ अभियान 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद रोक दिया गया था। इन मौतों की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन सितंबर से पांच सितंबर तक अभियान स्थगित करने का निर्देश दिया था।

पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि झारखंड एक्साइस कॉन्स्टेबल भर्ती अभियान, शारीरिक परीक्षण संशोधित नियमों के साथ 10 सितंबर को फिर से शुरू होगा।