Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

झांसी नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स बकाया पर मस्जिद परिसर की 40 दुकानें सीज

झांसी में नगर निगम ने टैक्स बकाया को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट के अंदर स्थित मस्जिद परिसर में बनी 40 दुकानों को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया। बताया जा रहा है कि गुदरी मोहल्ले में स्थित इन दुकानों पर करीब 1 लाख 26 हजार रुपये का कर बकाया था, जिसे कई बार नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं किया गया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।