Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

देश में कोरोना के मामलों में उछाल के बीच जम्मू के स्कूल ने उठाए एहतियाती कदम, बच्चे पहन रहे हैं मास्क

देश में कोविड-19 के मामलों में मामूली बढ़ोतरी के बीच जम्मू के एक स्कूल ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर के दीवान देवी पब्लिक स्कूल के छात्रों को मास्क पहनने और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

छात्रों और कर्मचारियों को कोरोना से बचाव की जानकारी देेने के लिए स्कूल प्रशासन ने स्पेशल असेंबली का आयोजन किया। छात्र भी हालात से पूरी तरह वाकिफ हैं। वो शिक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह तक कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया था। हालांकि देश में कोरोना की दस्तक के बाद अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि वे महामारी के किसी भी संभावित उछाल से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।