Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

जयपुर: निलंबित लेक्चरर ने की आत्महत्या, SOG अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, धरने पर बैठे परिजन

जयपुर में एक निलंबित लेक्चरर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। ये घटना बुधवार शाम अर्जुन नगर रेलवे अंडरपास के पास घटी। मृतक की पहचान मनोहर लाल भादू (35) के रूप में हुई, जो जालोर जिले के सांचोर के निवासी थे। आत्महत्या करने से पहले मनोहर लाल भादू ने अपने दोस्तों को फोन पर एक सुसाइड नोट भेजा था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

भादू को एक सरकारी कॉलेज से निलंबित कर दिया गया था। विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा भर्ती घोटाले में कथित अनियमितताओं के संबंध में उनकी भूमिका की जांच की जा रही थी। निलंबन के बाद वो महेश नगर में किराए के मकान में रह रहे थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
भादू के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो जालोर में रहते हैं।