Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

जैकी श्रॉफ ने दिवंगत अभिनेत्री नूतन को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

Jackie Shroff: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मशहूर अभिनेत्री नूतन को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी। अभिनेता ने शनिवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें नूतन की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें थीं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘नूतन जी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में।’’ नूतन का जन्म 1936 में हुआ था और 21 फरवरी, 1991 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 1990 में नूतन को स्तन कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ।

नूतन ने 1950 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और वे ‘‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’’, ‘‘मिलन’’ और ‘‘सरस्वतीचंद्र’’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

जैकी श्रॉफ और नूतन ने राजीव राय द्वारा निर्देशित 1985 की फिल्म ‘‘युद्ध’’ और सोहनलाल कंवर द्वारा निर्देशित ‘‘पैसा ये पैसा’’ में साथ काम किया था।