Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

J&K: कुलगाम में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

कुलगाम जिला पुलिस ने आज सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कैमूह और जिले के अन्य संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस विशेष ऑपरेशन के तहत पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को रोककर उनकी गहन जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखी। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर मोबाइल फोन भी चेक किए गए, खासकर वीपीएन (VPN) के इस्तेमाल को लेकर। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और किसी भी संभावित अवैध गतिविधि को समय रहते रोकना है। अभियान के चलते कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर सघन जांच की गई।

कुलगाम जिला पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के सुरक्षा अभियान नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे जांच के दौरान धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा बलों का सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी जिले में इसी तरह के औचक और सघन जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।