Breaking News

तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |   महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |  

J&K: BSF में शामिल हुए 447 नए जवान, हुहामा में दीक्षांत समारोह आयोजित

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पास हुहामा में बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को 447 रंगरूटों की भर्ती की गई। पासिंग आउट परेड में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और रंगरूटों के परिवार मौजूद थे। रंगरूटों ने देश सेवा का शपथ लिया। दीक्षांत समारोह के बाद बैच 128, 129 और 130 के जवान जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के रूप में तैनात होंगे।

बीएसएफ महानिरीक्षक सोलोमन यश कुमार मिंज समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। नए रंगरूटों ने फख्र के साथ बताया कि कठिन प्रशिक्षण ने उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए जरूरी कौशल से नवाजा किया है। कई हफ्ते चले प्रशिक्षण के दौरान असाधारण प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को पदक दिए गए। समारोह का समापन शानदार अंदाज में हुआ। ये राष्ट्र सुरक्षा की पहली पंक्ति में शामिल होने का विकल्प चुनने वालों के लिए नए सफर का आगाज था।