Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

J&K: सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर रविवार देर रात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रामगढ़ सेक्टर के माजरा इलाके की है, जहां एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। सीमा पर तैनात BSF जवानों ने संदिग्ध गतिविधि को समय रहते देख लिया और घुसपैठिए को रुकने के लिए चेतावनी दी।

हालांकि, चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए घुसपैठिए ने अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की। इसके बाद जवानों ने कार्रवाई करते हुए उसे गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए का शव इंटरनेशनल बॉर्डर के पास पड़ा हुआ है। सुरक्षा कारणों के चलते सोमवार को दिन की पहली रोशनी में इलाके की सघन तलाशी ली जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई और विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।