Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

ये शर्मनाक... नीतीश कुमार ने हर बिहारी को शर्मिंदा किया है, राष्ट्रगान के अपमान पर बोले तेजस्वी यादव

Bihar: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान कर हर बिहारी को शर्मिंदा किया है। इस घटना को शर्मनाक बताते हुए यादव ने कहा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने कल राष्ट्रगान का अपमान किया, वह शर्मनाक है। तेजस्वी यादव ने भी आरजेडी विधायकों के साथ बिहार विधानसभा के बाहर धरना दिया।

आगे उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से कल माननीय मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। हम बिहारी होने के नाते हम शर्मिदा है। हम लोगों का शर्म से माथा बिहारियों का नीतीश कुमार जी ने झुकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री होता है लीडर ऑफ दी स्टेट। राज्य का नेता होता है और जिस प्रकार से कल की जो घटना है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना और इतिहास में इंडिया की राजनीति में ये पहली ऐसी घटना है जहां मुख्यमंत्री राष्टगान का अपमान कर रहा हो।"