Breaking News

महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया     |   भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: तीन आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी     |   PM नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंपेन की शुरुआत करेंगे     |  

'कोई मायका लाल है जो इसे बचा ले', आरोपी ने हत्या का वीडियो बनाकर किया वायरल, गिरफ्तार

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी खुद हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाई दे रहा है और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही आरोप हथियार भी दिख रहा है और कुछ पुलिस कर्मियों को भी जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था और आरोपी ने बदला लेने के लिए उसको सरेआम गोलियों से भून डाला। आरोपी वीडियो में कहता हुआ नजर आ रहा है कि उसने यह हत्या खुद की है और अपना वीडियो बनाकर वह वायरल कर रहा है ताकि सबको पता लग जाए। आरोपी यह भी कह रहा है कि यह वीडियो पुलिस तक भी जाना चाहिए। हालांकि अभी वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

आपको बता दें बुधवार दोपहर थाना बहसूमा के रामराज के मुख्य बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने जगजीवन पुरी मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुनील बाइक से बाजार से गुजर रहा था। तभी बाइक से आए नकाबपोश हमलावर ने पीछे से उसकी कमर में गोली मार दी। गोली लगते ही सुरेंद्र सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर उनके पास पहुंचा और कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र का एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था। महिला अपने पति प्रदीप का घर छोड़कर लगभग डेढ़ साल पहले मृतक सुरेंद्र के साथ फरार हो गई थी और मृतक के साथ ही रह रही थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी प्रदीप ने मृतक सुरेंद्र को मरने की भी बात कही थी और आज आरोपी प्रदीप ने सुरेंद्र की हत्या कर दी। हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरी घटना दिखाई दे रही है।

वहीं इस मामले में एक मोड तब आया जब हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो कि आरोपी का बताया जा रहा है। जो कि खुद आरोपी ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में आरोपी खुद को हत्यारा बताते हुए कह रहा है कि उसने बदला ले लिया है और वह अपनी पत्नी की भी हत्या करेगा। वीडियो में वह पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि हत्यारे ने गोली मारने के बाद यह भी कहा कि कोई मायका लाल है जो इसे बचा ले। जिसके बाद आरोपी ने 4 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें वह कह रहा है कि मुझे अपनी मौत की परवाह नहीं है और मैं उसको मार आया। जिसके साथ वो गई थी। तीन गोली मारकर आया हूं। पूरे तरीके से मैं जिम्मेदार हूं। मेरा परिवार जिम्मेदार नहीं है। मेरा यार दोस्त भी कोई जिम्मेदार नहीं है। और फिर आरोपी वीडियो में अपने हथियार दिखाता हुआ नजर आ रहा है और वह कहता है कि इन हथियारों को नहर में फेंक दूंगा।

आरोपी खुद कहता है कि मेरी वीडियो वायरल कर दो जो भी घर से ऐसे भागेगी उसका ऐसा ही अंजाम होगा। वह अपनी पत्नी को भी कहता है कि उसको भी मार डालूंगा। आरोपी कहता है कि यह वीडियो बहसूमा थाने को, फलावदा थाने को, एसएसपी मेरठ को पहुंचा दो। जो भी कोई घर से भागे मुझे फोन करो मैं अपने घर से बेदखल हूं। मैंने अपनी जमीन जायदाद सब अपने भाइयों के नाम कर रखी है। मैं अपने घर से बेदखल हूं। मेरे सिर पर मौत है और मैं ढाई मीटर का कफन भी साथ लेकर चल रहा हूं। 

आरोपी कहता है कि डेढ़ साल में आज मिला था और आज मैंने उसको मार डाला। आरोपी कहता है कि मैं प्रशासन से नहीं डरता हूं। अगर प्रशासन ने इन भागने वालियों पर कदम नहीं उठाया तो यह सब ऐसे ही मारेंगी और जिसने भी मेरे घर परिवार वालों को परेशान करा उसको भी छोडूंगा नहीं। चाहे उसमें थाना फलावदा हो , थाना बहसूमा हो या थाना हस्तिनापुर हो। उसका कहना है कि थाना हस्तिनापुर ने मुझे हथियार उठाने पर मजबूर किया है। वह कुछ पुलिस कर्मियों का नाम भी ले रहा है। आरोपी कहता है कि मुझे हथियार जिसने दिलाए थे वह मर गया है। हथियार मुझे मानपुर का एक व्यक्ति है उसने दिए थे। 

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि कल बहसूमा थाना क्षेत्र सुनील उर्फ गाबा की हत्या की गई थी।  जिनकी उम्र 28 साल है। हत्या के बाद में एक वीडियो भी आया था जिसमें प्रदीप नाम का एक व्यक्ति कबूल नामा करते हुए नजर आया कि उसने ही इस हत्या को अंजाम दिया है और इस हत्या के पीछे का कारण उसने बताया कि सुनील उसकी पत्नी को लेकर कुछ समय पहले भाग गया था और इसी कारण उसने हत्या की है। उसने उसी समय कुछ पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी और कहा  कि अगर उनके परिजनों को परेशान किया गया तो उनकी भी हत्या कर देगा। उसने पुलिस पर भी तमंचे तान रखे थे पुलिस ने अपना बचाव करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है।