Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Gujarat: दृश्यम मूवी से प्रेरित होकर विवाहित महिला ने रची खुद की मौत की साजिश, प्रेमी के साथ गिरफ्तार

गुजरात के पाटन जिले की एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी और खुद की मौत का नाटक करने के लिए शव को अपने कपड़े पहनाकर आग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी।

पाटन के संतालपुर तालुका के जाखोत्रा ​​गांव के व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मंगलवार रात को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने गीता अहीर (22) और उसके प्रेमी भरत अहीर (21) को बुधवार तड़के पालनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने "दृश्यम" फिल्म से प्रेरित होकर अपनी मौत का नाटक करने की साजिश रची।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाटन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी के नई ने कहा, "...गीता (एक विवाहित महिला) और भरत भागना चाहते थे। जोड़े ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर पाया। गीता ने हमें बताया कि उसने 'दृश्यम' नामक फिल्म के दोनों भाग देखे हैं। वो फिल्म से प्रेरित थी और उसने योजना बनाई। उसने भरत को अपनी मौत का नाटक करने के लिए एक लाश का इंतजाम करने के लिए राजी किया ताकि वे गांव से भागने के बाद साथ रह सकें।"