Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

चोट ने बिगाड़ा उर्वशी ढोलकिया का खेल, तनीषा मुखर्जी से हारकर हुईं बाहर

सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ से उर्वशी ढोलकिया यानी टेलीविजन की मशहूर वैम्प ‘कोमोलिका’ बाहर हो गई हैं. दरअसल दो हफ्ते पहले डांस परफॉर्मेंस के दौरान उर्वशी के पैर में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अपने कोरियोग्राफर वैभव घुगे के साथ मिलकर इस मशहूर एक्ट्रेस ने कई शानदार परफॉर्मेंस झलक के मंच पर पेश किए. हालांकि पैरों में लगी चोट के बाद उर्वशी को जजों की तरफ से काफी कम मार्क्स मिलने लगे थे. झलक के लेटेस्ट एपिसोड में जनता के कम वोट्स मिलने की वजह से उर्वशी और काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी दोनों ही बॉटम टू में थीं.