Breaking News

झारखंड: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज किया केस     |   फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए रेप और ब्लैकमेल के आरोप     |   रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन के लिए आज अहम दिन, प्रोडोष की अप्रूवर बनने की याचिका पर सुनवाई     |   राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे केसी वेणुगोपाल, स्वतंत्र जांच की मांग     |   झारखंड: आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, इलाके में धारा 163 लागू     |  

भारतीय सेना करेगी स्वदेशी माउंटेड गन सिस्टम का परीक्षण

भारतीय सेना जल्द ही रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित स्वदेशी माउंटेड गन सिस्टम (एमजीएस) का परीक्षण करने जा रही है। एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) से हासिल यह 155 मिमी/52 कैलिबर प्रणाली बेहतर गतिशीलता देती है।

सेना ने डीआरडीओ के वाहन अनुसंधान प्रभाग, वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई) को क्षेत्रीय परीक्षण करने का काम सौंपा है, जिसमें डीआरडीओ प्लेटफॉर्म की आपूर्ति करेगा। एमजीएस की अधिकतम फायरिंग रेंज 45 किमी. है और इसकी फायरिंग दर छह राउंड प्रति मिनट है।