नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के सी295 विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग सफल रही।
हवाईअड्डे के दक्षिणी रनवे 26 पर उतरे सी295 को वाटर कैनन सलामी दी गई। अडाणी ग्रुप के विकसित किए जा रहे इस हवाई अड्डे से अगले साल की शुरुआत में कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है।