Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Hockey Asia Cup: विश्व कप में जगह बनाने पर टिकी भारतीय टीम की नजरें, पहले मैच में चीन से होगा मुकाबला

Hockey Asia Cup: तीन बार की चैम्पियन भारतीय टीम पिछले कुछ अर्से के खराब फॉर्म को भुलाकर पुरूष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीतकर अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी जिसे शुक्रवार को पहले मैच में चीन से खेलना है।

भारत और चीन को पूल ए में जापान और कजाखस्तान के साथ रखा गया है जबकि पूल बी में पांच बार की चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै हैं। हर पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ये टूर्नामेंट अगले साल 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का भारत के पास सर्वश्रेष्ठ और आखिरी मौका है ।

प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जहां भारत ने आठ में से सिर्फ एक मैच जीता और सात मैच लगातार हारे जिससे कोच क्रेग फुल्टोन को एशिया कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारनी पड़ी है।फुल्टोन ने माना कि एशिया कप इस साल का सबसे अहम टूर्नामेंट है।

भारत की चिंता का सबब पेनल्टी कॉर्नर भी है जिसमें हरमनप्रीत सिंह पर ज्यादा दारोमदार रहता है । पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद से गोलकीपिंग भी कमजोर दिख रही है। फिर भी, भारत एशिया में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम बनी हुई है। दुनिया की 23वें नंबर की टीम चीन के को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि चीन की टीम जवाबी हमलों में माहिर है।