Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मार्केज की ब्लू टाइगर्स की मुश्किलें जारी हैं, क्या अब आ गया है बदलाव का समय?

कोच मनोलो मार्केज के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब प्रदर्शन जारी है। उनकी टीम को मंगलवार को एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में अपने से कम रैंकिंग वाली हांगकांग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत ने एशियाई कप क्वालीफायर में लगातार दूसरे मैच में स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में गोल खाया। इससे एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की उसकी संभावनाएं खतरे में पड़ गईं हैं। टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में केवल पांच गोल किए हैं, जबकि नौ गोल खाए हैं। 

मार्केज इंडियन सुपर लीग क्लब एफसी गोवा के प्रबंधन के दौरान जिस तरह का प्रदर्शन करते रहे हैं, उसके मुकाबले लगभग 326 दिनों तक कोच रहने के दौरान उन्होंने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। मार्केज ने पिछले साल इगोर स्टिमैक से कमान संभाली थी। तब से भारत ने उनके नेतृत्व में आठ मैच खेले हैं और केवल एक में जीत दर्ज की है, चार मैच ड्रॉ रहे हैं और तीन मैच हारे हैं। भारत की एकमात्र जीत इस साल की शुरुआत में मालदीव के खिलाफ थी।

स्पेनिश खिलाड़ी ने टीम में कई बदलाव किए हैं, लेकिन आठ मैचों में 42 अलग-अलग खिलाड़ियों का इस्तेमाल करने के बावजूद अब तक एक तय एकादश नहीं बना पाए हैं। गोवा के प्रबंधन की बात करें तो उन्होंने 62 मैचों में केवल 39 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया, जिसमें 38 गेम जीते, 12 हारे और 12 गेम ड्रॉ रहे। भारत के पास अब ग्रुप सी में दो मैचों में केवल एक अंक है। सऊदी अरब में होने वाले 2027 एएफसी एशियाई कप में केवल ग्रुप विजेता ही आगे बढ़ेंगे, ऐसे में मार्केज की टीम के लिए आगे की राह मुश्किल होगी।