भारत, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच ‘ईएफटीए डेस्क’ स्थापित कर रहा है। भारत और चार यूरोपीय देशों के ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल 10 मार्च को एक मुक्त व्यापार समझौते पर साइन किए थे। इस समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) नाम दिया गया है। इस साल के आखिर तक इसके लागू होने की उम्मीद है।
बयान के अनुसार, ‘ईएफटीए डेस्क’ का उद्घाटन वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आज भारत मंडपम में ईएफटीए ब्लॉक के प्रतिनिधियों के साथ किया जाएगा। स्विजरलैंड के विदेश मंत्री हेलेन बुडलिगर आर्टिडा, नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग मंत्री टॉमस नोरवोल, आइसलैंड के स्थायी विदेश मंत्री मार्टिन आइजोलफसन और लिकटेंस्टीन के विदेश मंत्री डोमिनिक हस्लर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘ इसका उद्देश्य भारत और चार ईएफटीए देशों के बीच व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में काम करना है।’’
भारत व्यापार, निवेश, व्यापार सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘ईएफटीए डेस्क’ की स्थापना करेगा
You may also like
दीपोत्सव के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी, रामलला की उतारी आरती.
राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल.
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: सीएम योगी.
पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत; संतों संग खींचा रामरथ.