Breaking News

भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं     |   रुझानों में एक बार फिर बंगाल में बीजेपी से आगे निकली टीएमसी     |   बंगाल में बीजेपी रुझानों में 100 सीटों पर आगे निकली, वहीं असम में भी बीजेपी 50 सीटों पर आगे     |   कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा- बंगाल में कमल खिलने जा रहा है     |  

अंडर-17 महिला एशियाई क्वालीफायर में उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान से भिड़ेगा भारत

भारतीय महिला फुटबॉल टीम बिश्केक में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 क्वालीफायर के ग्रुप जी में उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान से भिड़ेगी। प्रतियोगिता के लिए ड्रॉ कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में आयोजित किया गया। ड्रॉ में 27 टीम को आठ ग्रुप में बांटा गया। तीन ग्रुप में चार टीम जबकि पांच ग्रुप में तीन टीम को जगह मिली। क्वालीफायर एकल राउंड रोबिन लीग प्रारूप में 13 से 17 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

भारत 13 अक्टूबर को किर्गिस्तान और 17 अक्टूबर को उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा। आठ ग्रुप विजेता सात ग्रुप विजेता फाइनल्स के 10वें सत्र में जगह बनाएंगे जहां वे फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2025 के चार एएफसी प्रतिनिधियों से जुड़ेंगे जिन्होंने स्वत: ही क्वालीफाई कर लिया है। ये देश उत्तर कोरिया, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन हैं। एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 का आयोजन 30 अप्रैल से 17 मई 2026 तक किया जाएगा और शीर्ष चार टीमें फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप मोरक्को 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत ने पिछली बार 2005 में एशियाई कप में भाग लिया था। ग्रुप: ग्रुप ए: फिलिपींस, मलेशिया, ताजिकिस्तान (मेजबान), सीरिया ग्रुप बी: ईरान, लेबनान, कुवैत, सऊदी अरब (मेजबान) ग्रुप सी: इंडोनेशिया, म्यांमार (मेजबान), मंगोलिया, मकाऊ ग्रुप डी: वियतनाम (मेजबान), हांगकांग, चीन, गुआम ग्रुप ई: ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर (मेजबान), उत्तरी मारियाना द्वीप समूह ग्रुप एफ: थाईलैंड (मेजबान), नेपाल, तुर्कमेनिस्तान ग्रुप जी: भारत, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान (मेजबान) ग्रुप एच: बांग्लादेश, चीनी ताइपे, जोर्डन (मेजबान)

भारत का कार्यक्रम: 13 अक्टूबर: किर्गिस्तान बनाम भारत

17 अक्टूबर: उज्बेकिस्तान बनाम भारत।