Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार को भारतीय टीम से जुड़ेंगे

परिवार में आपात स्थिति के कारण पिछले हफ्ते स्वदेश लौटने वाले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले मंगलवार को भारतीय दल से जुड़ेंगे। गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा,‘‘ उनकी मां की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गौतम (गंभीर) कल यहां से रवाना होने के बाद टीम से जुड़ेंगे।’’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बेकेनहैम में भारत और भारत ए के बीच बंद स्टेडियम में खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच में हिस्सा नहीं लिया था। उनकी अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पांच मैचों की इस श्रृंखला से पहले टीम की तैयारियों पर नजर रखी थी। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टेस्ट टीम 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली श्रृंखला जीतने की तलाश में है।