Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

साल 2030 तक जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने पीएमआई के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एसएंडपी ग्लोबल के मुताबिक 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ भारत, जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के डेटा के मुताबिक भारत की साल 2021 और 2022 से जारी तेज आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2023 में भी निरंतर मजबूती दिखा रही है। आंकड़ो के मुताबिक मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो इस वित्तीय वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत थी। पिछले 10 साल में भारत में फॉरेंन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट में आई तेजी, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अनुकूल लॉन्ग टर्म ग्रोथ को दर्शाती है।

एसएंडपी का अनुमान है कि साल 2030 तक भारत की जीडीपी जर्मनी से भी आगे निकल सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल ही भारत, ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।