Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

Tamil Nadu: रामेश्वरम में भारत का वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज- 'पम्बन ब्रिज' तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज, पम्बन ब्रिज, तैयार हो गया है। नया पुल बनने से तमिलनाडु में रामेश्वरम टापू तक जाने में ट्रेनों को पांच मिनट से भी कम समय लगेगा, जबकि पहले 25-30 मिनट लगते थे। नया पुल एक सदी से भी ज्यादा पुराने पुल की जगह बनाया गया है। पुराने पुल का इस्तेमाल 2022 से बंद हो गया था।

रेल अधिकारियों ने बताया कि नए पुल पर गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इससे समय की काफी बचत होगी। 2.08 किलोमीटर लंबा पुल इलेक्ट्रोमेकैनिकल सिस्टम से संचालित होगा, ताकि समुद्री यात्रा में सहूलियत हो। पुल बनकर तैयार है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ हफ्तों में पुल का उद्घाटन करेंगे।