Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

पुरुष हॉकी विश्व कप में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें

Hockey World Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक बार फिर पाकिस्तान के साथ अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता को ताजा करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों को अगस्त में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है।

भारत और पाकिस्तान पूल डी में हैं। इसमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं। ये सभी मैच नीदरलैंड्स में खेले जाएंगे। ये मुकाबले 15 से लेकर 30 अगस्त तक एम्स्टर्डम और वेव्रे (बेल्जियम) में खेले जाएंगे।

हॉकी विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी को जिन्होंने साल 2023 में भुवनेश्वर में हुए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को मात देने के साथ तीसरी बार इस खिताब को जीता था उन्हें इस बार पूल-बी में बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया की टीम के साथ जगह मिली है।

एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये टूर्नामेंट ऐसे समय में शांति को बढ़ावा देने में मदद करेगा, "जब हमारी दुनिया संघर्षों से बंटी हुई है।"