Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

FIH Nations Cup: भारत ने उरुग्वे को 3-2 से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार तीसरी जीत

FIH Nations Cup: दीपिका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो गोल किए जिससे भारत ने शुरू में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करते हुए गुरुवार को यहां उरुग्वे को 3-2 से हराया और एफआईएच महिला नेशंस कप के पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।

पहले दो मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाली दीपिका ने दो गोल किए जबकि दीपिका सोरेंग ने एक गोल दागा। इससे भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने अमेरिका और जापान को हराया था। अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा और वह भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया।

भारत 20 जून को सेमीफाइनल में चिली या कोरिया से भिड़ेगा। मैच के 13वें मिनट में ही चियारा एपेंनिनो ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर उरुग्वे को बढ़त दिला दी। लेकिन भारत को बराबरी के गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। ड्रैग-फ्लिकर दीपिका ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद सोरेंग ने मैच का रुख पूरी तरह से भारत की ओर मोड़ दिया।

उन्होंने तीसरे क्वार्टर में 43वें मिनट में शानदार मैदानी गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। उरुग्वे ने 55वें मिनट में कप्तान मैनुएला विलार के गोल से बराबरी की, लेकिन उनकी खुशी क्षणिक रही क्योंकि दीपिका ने अगले ही मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

यह मैच नेहा के लिए भी एक यादगार रहा। उन्होंने भारत के लिए अपना 200वां मैच खेला।