Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारत और नेपाल ने सात परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत ने नेपाल के साथ हिमालयी देश में 47.3 लाख नेपाली रुपये की अनुदान सहायता के तहत सात विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए गुरुवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारतीय दूतावास और नेपाल के सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। भारतीय दूतावास के एक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं में नेपाल के विभिन्न प्रांतों में कोल्ड स्टोर, विद्यालय भवनों और एक प्रसूति केंद्र का निर्माण शामिल है।