Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

इस गांव में 832 सालों से नहीं बांधी किसी बहन ने राखी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सुराना गांव में बीते 832 सालों से रक्षाबंधन नहीं मना. इस त्योहार पर आज भी बहनों की आंखों में पानी भर जाता है. यहां के लोग इस त्योहार पर खुश नहीं होते, बल्कि इसे अपशकुन मानते हैं. ऐसा हो भी क्यों नहीं, इसके पीछे 832 साल पुरानी कहानी है. उस समय दिल्ली में पृथ्वीराज चौहान की हत्या के बाद मुहम्मद गोरी के सैनिकों ने पूरे गांव को घेर लिया था और खोज खोज कर गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की हत्या कर दी गई थी.