Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कुशीनगर में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेत कर पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक चार महीने पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। ये घटना रविवार रात नौ बजे घटी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठे किए।

पुलिस के मुताबिक तरयासुजान के बढ़ई टोला निवासी 22 साल का अरुण शर्मा और विशुनपुरा निवासी नेहा ने नवंबर 2025 में दोनों के घर वालों की मर्जी के विरुद्ध मंदिर में शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद अरुण के परिजन मान गए और वे पत्नी के साथ पैतृक घर में रहने लगा। गांव के लोगों के मुताबिक कल रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर अरुण व नेहा में विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद अरुण ने कथित रूप से एक धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी छत की कुंडी से फंदा लगाकर फांसी पर लटक गया। सूचना मिलते ही तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान पहुंचे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है । मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।