Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

वैष्णो देवी से मुंबई जाने वाली ट्रेन में जोड़ा गया कार्गो कोच, पहले ही दिन भेजी गई 24 टन कश्मीरी चेरी

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के कटरा के श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन ने अब आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। स्थानीय खेती को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को मुंबई जाने वाली एक ट्रेन में जल्दी खराब होने वाले सामानों जैसे चेरी और दूसरे सामानों को भेजने के लिए एक कार्गो कोच जोड़ा गया।

पहले ही दिन कार्गो कोच में 24 टन कश्मीरी चेरी मुंबई भेजी गई। किसानों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे उनकी फसल बड़े शहरों तक जल्दी पहुंचेगी। इससे वो खराब नहीं होगी और नुकसान की गुंजाइश भी कम होगी।

नई सुविधा ने जम्मू और कश्मीर के किसानों के लिए नए मौके खोल दिए हैं। उन्हें उम्मीद है कि कार्गो कोच से उनकी फसल देश के दूसरे बड़े शहरों में पहुंचने की व्यवस्था भी की जाएगी।