Breaking News

‘नरेंद्र मोदी 100% ट्रंप के कंट्रोल में हैं’, PM की लोकसभा स्पीच पर बोले राहुल गांधी     |   ‘ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर हमले का प्लान 5 दिन टाला’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान     |   ईरानी विदेश मंत्री ने मिडिल ईस्ट के हालात पर साउथ कोरियाई फॉरेन मिनिस्टर से बात की     |   लोकसभा में फाइनेंस बिल 2026 पर चर्चा शुरू, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने की शुरुआत     |   ‘एयर डिफेंस सिस्टम ने बंदर अब्बास के पास 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए’, ईरान का दावा     |  

झारखंड में CM हेमंत सोरेन ने विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड के सेरेंगसिया में शहीदों को नमन, सह परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 398 करोड़ रुपये से अधिक की 197 विकास योजनाओं की सौगात दी और 3 लाख 77 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने प्रदेश के शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली नहीं, बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का बोझ कम करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का लगातार प्रयास कर रही है।  यह समारोह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1837 में हुए विद्रोह के महानायकों के सम्मान में आयोजित किया गया था।