Breaking News

वेस्ट एशिया संकट: ‘नागरिकों-पावर प्लांट पर हमले गलत’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   वेस्ट एशिया संकट: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की रुकावट अस्वीकार्य’, लोकसभा में बोले PM मोदी     |   ‘बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   ‘ईरान जंग के बीच होर्मुज से जहाजों का आना चुनौतीपूर्ण’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी     |   ‘ईरान जंग से प्रभावित सभी देशों के साथ हमारे संबंध अच्छे’, लोकसभा में बोले PM मोदी     |  

पंजाब के जालंधर में सरेआम AAP नेता का मर्डर, बदमाशों ने दागीं 5 गोलियां

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आप नेता लक्‍की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक के बाद एक कई गोलियां मारी गई. एक नेता पर फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के लिए जिम्‍मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. 

ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे. उसी वक्‍त दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने उन पर गोलियां दागनी शुरू की. ओबेरॉय को पांच गोलियां लगी. इसके बाद उन्‍हें एक प्राइवेट अस्‍पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया.  दिनदहाड़े एक आप नेता की हत्‍या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग सहम गए.  बता दें कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं. लक्की कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी थे.