Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर, किन्नर ले गए दूल्हे को साथ

उत्तर प्रदेश से हैरान और चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यूपी के बाराबंकी में शादी समारोह के दौरान दूल्हा ट्रांसजेंडर निकल गया। इस बड़े और हैरान कर देने वाले खुलासे के बाद दुल्हन के परिवारवालों ने शादी से इनकार कर दिया है। इस मामले की पूरे इलाके में जोरों शोरों से चर्चा हो रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दुल्हन की विदाई के समय किन्नरों की एक टोली नेग मांगने पहुंची जिन्होंने दूल्हे किन्नर को पहचान लिया। सच सामने आते ही घरवालों ने दुल्हन की विदाई रोक दी और उसके खिलाफ पुलिस में FIR भी दर्ज करा दी गई। 

किन्नरों की टोली ने बताया कि कुछ महीने पहले तक दूल्हा उन्हीं लोगों के साथ नेग मांगने आता था और दूल्हे ने अपने किन्नर होने के सच को छुपने के लिए उन्हे 23 हजार रुपए देने की कोशिश भी की थी। यह सुनते ही दुल्हन के घरवाले गुस्से में आ गए और बाराती भाग खड़े हुए। घरवालों ने तुरंत पुलिस को फोन किया इस दौरान दूल्हे ने भागने की कोशिश की लेकिन उसको बंधक बना लिया गया। पूरे इलाके में तनाव का महौल बन गया। थाना कोठी पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों को शांत कराया। घंटों तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में लेन देन को लेकर समझौत हो गया।