Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी सिटी में रोड शो किया     |   मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |  

आंध्र प्रदेश में महिला ने पूर्व प्रेमी की पत्नी को लगाया HIV वायरस इंजेक्शन, चार लोग गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश में एक डॉक्टर को कथित तौर पर एचआईवी का इंजेक्शन लगाने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर उस महिला के पूर्व प्रेमी की पत्नी है। आरोपियों की पहचान कुरनूल की रहने वाली बी बोया वसुंधरा (34), अडोनी के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स कोंग ज्योति (40) और उसके दो बच्चों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 साल के आसपास है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 24 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रचने और सड़क दुर्घटना का नाटक करने के बाद, वसुंधरा ने कथित तौर पर एक डॉक्टर को एचआईवी वायरस का इंजेक्शन लगाया, जो उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी है।" आरोपियों ने सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से एचआईवी संक्रमित खून के सैंपल लिए थे। उन्होंने ये कहते हुए सैंपल मांगा कि ये सैंपल रिसर्च के मकसद से चाहिए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का दावा है कि उसने इन्फेक्टेड खून को एक रेफ्रिजरेटर में रखा था और बाद में हमले के दौरान वही सैंपल पीड़ित को इंजेक्ट कर दिया। अपने पुराने प्रेमी की दूसरी महिला से शादी को बर्दाश्त न कर पाने के कारण आरोपी ने कपल को अलग करने की साज़िश रची और जानबूझकर किए गए सड़क हादसे के बाद मदद करने का नाटक करते हुए पीड़ित को एचआईवी वायरस इंजेक्ट कर दिया।